इंटर्न ने किया श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का भृमण
इंटर्न ने किया श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का भृमण
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना की ओर से वाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया । समारोह को संबोधित करते हुये विज्ञान केंद्र के परियोजना निदेशक श्रीनू अप्पिकोंडा ने कहा कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए सर्व प्रथम वैज्ञानिक सोच पैदा करने की जरूरत है । उन्होंने विज्ञान को बरदान बताया साथ ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर ध्यान केंद्रित करें । वही मो आफताब आलम ने आलौकिक चमत्कारो की वैज्ञानिक व्याख्या किया । पानी से अग्नि पैदा करना , स्वर्ग में पानी भेजना , कुमकुम का रंग बदलना,जैसे दर्जनों करतब दिखाया ।उन्होंने बताया कि इसमें कोई तंत्र मंत्र का प्रयोग नही हुआ है यह सब रासायनिक प्रतिक्रिया एवं हाथ की सफाई है । क्विज कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि फाउंडेशन सुवे के सभी विद्यालय में विज्ञान क्लव खोला जायेगा और बच्चों के बीच डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम चलाया जायेगा । समारोह में वीएन कॉलेज के इशिता आंदन , विवेक कुमार, गंगा देवी महिला महाविद्यालय के आरती मिश्रा, सपना सिंह, काजल कुमारी, श्री अरबिंद महिला कॉलेज के नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, एनजीओ हेल्पलाइन के क्वीन रंजन, फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर हिमांशु शर्मा, रवि प्रकाश, ऋतिक राज वर्मा समेत सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें