फतुहा में गैंग रेप चार आरोपी आरेस्ट - एसडीपीओ
फतुहा में गैंग रेप चार आरोपी आरेस्ट - एसडीपीओ
क्राइम रिपोर्टर रंजन
यूथ एजेंडा
फतुहा -दिनांक 17.11.25 को फतुहा थाना में एक युवती द्वारा सूचना दी गई कि उसके साथ अमानवीय कृत किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई तथा अनुसंधान के क्रम में मामले में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि पीड़िता की सोशल मीडिया पर एक युवक से जान-पहचान हुई थी। बातचीत कुछ समय तक सामान्य रही, परंतु बाद में पीड़िता ने दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे उक्त युवक नाराज था। सूत्रों की माने तो शाम ढलते ही फोरलेन के कई होटलों में देहव्यापार का धंधा सुरु हो जाता है ।
इसी क्रम में दिनांक 16.11.25 को आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर फतुहा थाना क्षेत्र के एक स्थान पर बुलाया, जहाँ पहुंचने पर उसे अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठाकर एक होटल ले जाया गया। जांच में यह पाया गया कि दो लोगों ने उसके साथ अमानवीय कृत्य किया जबकि अन्य दो ने पूरे घटनाक्रम में सहयोग प्रदान किया।
पुलिस टीम द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर प्रत्येक पहलू पर सूक्ष्मता से अनुसंधान किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें