डिजाइन फॉर चेंज को लेकर वेविनार

 डिजाइन फॉर चेंज को लेकर वेविनार 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- बजाज फाउंडेशन , विश्व युवक केंद दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय वेविनार का आयोजन किया गया । वेविनार को संबोधित करते हुये बजाज फाउंडेशन के प्रवन्धक महेंद्र फाटे ने डिजाइन फॉर चेंज के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया आज डिजाइन फॉर चेंज से जुडकर स्कूली बच्चे मिशाल कायम कर रहें है । वर्धा के एक विद्यालय में जहाँ जलस्रोत काफी नीचे चल गया था बच्चे बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे थे वहाँ डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों ने चेक डैम बनाया और आज पानी के समस्याओं से निजात पाया इससे पेयजल की समस्याओं का समाधान तो हुआ ही साथ ही किसानों के लिए बरदान सावित हुआ और आज किसान प्रकृतिक कृषि कर रहे है वही सीकर के भुतहा कुआं जो सुसाईट प्वाइंट बन गया था डिजाइन फॉर चेंज कार्यक्रम से बच्चों ने मिलकर उसे एक सामुदायिक चबुतरा और पार्क का स्वरूप दिया है आज लोग वहां योगाभ्यास करते है । उन्होंने बताया कि डीएफसी स्थानीय समस्याओं का समाधान ढूढने का कारगर तरीका सावित हो रहा है । बजाज फाउंडेशन के जावेद रिजवी ने डीएफसी के पूरी कार्ययोजना की जानकारी साझा किया । वही राहुल बोरकुटे ने डिजाइन फॉर चेंज के बारे में बताया कि यह बहुत ही कम बजट पर हम बेहतर परिणाम दे रहे है इस कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित होती है। बच्चों में टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता का विकास और आत्मविश्वास बढ़ता है । विश्व युवक केंद्र दिल्ली के सीईओ उदय शंकर सिंह ने विषय प्रवेश करते हुये कहा कि बिहार में डिजाइन फॉर चेंज को लेकर प्रेम यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर हम लोग हर विद्यालय तक पहुँच बनायेगे और डीएफसी को अभियान के रूप में चलाया जायेगा । एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने डिजाइन फॉर चेंज को लेकर रोड मैप पेश किया और सूबे में डीएफसी को तेज करने का आह्वान किया । मौके पर विश्व युवक केंद्र दिल्ली के आनंद कुमार, रजत थॉमस , राकेश सिंह, रणवीर सिंह, चंद्रिका , प्रदीप, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम जी, प्रोग्राम ऑफिसर केशव कुणाल, प्रेरणा विजय, प्रियंका शील, रवि प्रकाश, सीएमए के मो आशिफ, एनजीओ हेल्पलाइन के अनवरा अली, अमृत राज, सोनू पटेल, एनके सिंह राणा , इंटर्न ज्योति कुमारी, सपना सिंह, आरती मिश्रा, क्वीन रंजन, श्यामली कुमारी, नन्दनी कुमारी, विवेक कुमार,इशिता आनंद समेत सैंकड़ो लोग शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान