शिवम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।*

 *शिवम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया, (पटना) के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई जिसमें विद्यालय के  निदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस (टैगोर, रमन, शिवाजी एवं लक्ष्मीबाई) द्वारा उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात वर्ग 4 के शान्वी, आशी, मीनाक्षी, एवं माही द्वारा "नन्हा- मुन्ना- राही हूं" देश भक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया ।वर्ग 5, 6 एवं 7 के छात्रों द्वारा मल्हारी ग्रुप डांस कर अपने श्रेष्ठ कल का प्रदर्शन किया। वहीं वर्ग 1 और 2 के नन्हे -मुन्ने बच्चों द्वारा "जहां पांव पर पायल" गीत पर शानदार ग्रुप डांस का उम्दा प्रदर्शन किया। साथ ही साथ वर्ग 5, 6 एवं 7 के छात्राओं द्वारा राजस्थानी पॉप कलबेलिया का बेहतरीन एवं उम्दा ग्रुप डांस किया जिसे सभी लोग ने खूब सराहा। B.Ed एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर उत्कृष्ट ग्रुप डांस कर खूब वाह- वाही लूटी। 

गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के निदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नसीहत दिए कि अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करना चाहिए न कि दूसरे की उपदेश सुनकर। इससे जीवन में सफलता मिलनी ही मिलनी है। गणतंत्र दिवस हमें बार-बार अपने कर्तव्य एवं सही रास्ते का बोध कराती है। 

अंत में विद्यालय के प्रचार्य श्री राजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निदेशक के बताएं मार्गों पर चलने की सलाह दी।

मौके पर बी एड कॉलेज के प्राचार्य श्री के पी सिंह, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य सेजल कुमार, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती चाँदनी सिंह चौहान, सभी संकाय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत