गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन
गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना।
गंगादेवी महिला महाविद्यालय में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में दही-चूड़ा कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ, प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। मकर संक्रांति जैसे लोकपर्व के माध्यम से शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने का संदेश दिया गया।
प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और आपसी सहयोग व सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं और भारतीय परंपराओं को संरक्षित रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत आनंददायक एवं प्रेरणादायक बताया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें