बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनेल्टी शूट आउट में हराया
बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनेल्टी शूट आउट में हराया
--
दनियावां से यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट!
--⚽🥎🌸🇮🇳
दनियावां(पटना).गणतंत्र दिवस के मौके पर शहीद विजय क्लब द्वारा आयोजित बालिका फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को पेनाल्टी शूट ऑउट में 4-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।निर्धारित समय 40-40 मिनट के खेल में दोनों टीम 1-1गोल की बराबरी पर रही।टाई ब्रेकर में बिहार ने झारखंड के 3 गोल के मुकाबले 4 गोल दागे।विजेता टीम को जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार,सिंगरियावां पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी,ज्ञान स्थली के निदेशक रवि रंजन,बांकीपुर-मछरियावां पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार,खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार,मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र चौधरी,दनियावां थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने संयुक्त रूप से मोमेंटो,ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।मैच में रेफरी की भूमिका नेशनल खिलाड़ी कुणाल बनर्जी ने निभाई।मैच के दौरान आयोजन समिति के मुकेश कुमार(जीवनबीमा अभिकर्ता),ई0रंजन कुमार विक्कू, समित कुमार,अम्बर पटेल,अविनाश कुमार सिन्हा, मंटू कुमार एवं दर्जनों अन्य साथी मौजूद रहे।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे खेल आयोजनों से परस्पर मैत्री,सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।खेलों से मानसिक और शारिरिक शक्ति में इजाफा होता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें