युवा आदान प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न
युवा आदान प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्त्वावधान में अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन युवा आवास, पटना में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कटिहार जिले से कुल 37 युवाओं के एक दल ने सहभागिता की।कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा।पाँच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिसोर्स पर्सन द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं का उन्मुखीकरण किया गया। इस क्रम में एम.एस.एम.ई., बिहार यूथ इम्प्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेट तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा युवा रोजगार, कौशल विकास, युवा नेतृत्व एवं कम्यूनिटी मोबिलाइज़ेशन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही कार्यक्रम के दौरान कटिहार के युवा दल को फील्ड विजिट के अंतर्गत बिहार म्यूजियम, पटना का भ्रमण कराया गया, जिससे युवाओं को राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जा सका। इसके अतिरिक्त युवाओं को मेरा युवा भारत से संबद्ध प्रेम यूथ फाउंडेशन का भी भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें युवा नेतृत्व, कम्यूनिटी मोबिलाइज़ेशन तथा यूथ क्लबों की संरचना एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संजय कुमार गुप्ता, विधायक, कुम्हरार ने किया । मौके पर राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा प्रेम कुमार, संस्थापक, प्रेम यूथ फाउंडेशन तथा राजकिशोर सिंह सदस्य, प्रेस सलाहकार समिति बिहार विधान सभा के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें