सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस पर मीठापुर में अभिनंदन एवं उद्घाटन एवं सम्मान समारोह

 सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस पर मीठापुर में अभिनंदन एवं उद्घाटन एवं सम्मान समारोह 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

सद्गुरु कबीर परिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, कबीर साईं मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल संत निवास  उद्घाटन समारोह एवं बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव जी का अभिनंदन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा।

इस गरिमामय समारोह में महावीर मंदिर, पटना के सचिव एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य माननीय श्री सायन कुणाल जी , एंव राघोपुर के पुर्व विधायक सतीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। 

कार्यक्रम को महंत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी, संस्थापक अध्यक्ष – सद्गुरु कबीर मिशन ट्रस्ट का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन संत परंपरा, मानवता और सामाजिक जागरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की  उपस्थिति अपेक्षित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स