बिहार के पर्वतारोही के जत्था गुजरात रवाना

 बिहार के पर्वतारोही के जत्था गुजरात रवाना 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन के पर्वतारोही के जत्था को भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक सूर्यकांत कुमार एवं एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सूर्यकांत ने बताया कि बिहार प्रतिभा के धनी प्रदेश है । खेल कूद में असीम संभावना है । हर पंचायत में खेल क्लब और युवा क्लब का गठन कर खिलाड़ियों और युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर प्रदर्शन का मौका मिल रहा है । गिरनार पर्वतारोहण को फतह करे सुवे की पर्वतारोही । वही सीए पंडित संजय कुमार झा ने कहा कि खिलाड़ीयो को मौका मिले तो बिहारी नौजवान कही भी झंडा लहरा सकता है । उन्होंने खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल कूद के गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है । बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ अभियान से खिलाड़ियो को हौसला बढ़ा है बिहार के खिलाड़ी को आगे बढाने के लिए फाउंडेशन सतत प्रयासरत है । वही गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि खेलेगा भारत तब खिलेगा भारत । उन्होंने खिलाड़ियो को हर संभव सहयोग किया जायेगा । साथ ही मार्च में राज्यस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता और मंदार पर्वतारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । मौके  पर केदारनाथ सिंह , अविनाश पांडेय, ऋतिक राज वर्मा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । जत्था अंकित कुमार, स्नेहा कुमारी, मंटू कुमार, कृति कुमारी, दिव्या कुमारी, ज्ञानति, लखमुनि,पूनम,अर्चना, खुशी रानी,फिजानाज,प्रियंका,मुस्कान,तन्नू, जय,दीपक,श्रवण,ओम,पीयूष,रौशन,शिवन ,सोनु,तरुण,इंद्रजीत,रमन,चिंटू,अनीश   समेत दर्जनों पर्वतारोही शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत