खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपित गिरफ्तार
खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपित गिरफ्तार
यूथ एजेंडा
रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर
पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में 10 वारंटी, 1 पॉक्सो एक्ट से संबंधित तथा 1 उत्पाद अधिनियम से संबंधित आरोपी शामिल हैं।
थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें