टीपीएस कॉलेज में एनसीसी का नामांकन सत्र 2026-27 सफलतापूर्वक संपन्न

 टीपीएस कॉलेज में एनसीसी का नामांकन सत्र 2026-27 सफलतापूर्वक संपन्न 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना: टी. पी. एस. कॉलेज, पटना में 1st बिहार बटालियन एनसीसी, राजेंद्र नगर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु नए कैडेटों का नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की, जबकि नामांकन प्रक्रिया का संचालन एवं समन्वयन एनसीसी अधिकारी डॉ. सोनू प्रताप चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर 1st बिहार बटालियन से सूबेदार नौलेश कुमार सिंह, हवलदार अनिल कुमार एवं हवलदार राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया तथा चयनित कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं व्यक्तित्व विकास में एनसीसी की भूमिका से अवगत कराया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संदेश में कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएँ देते हुए एनसीसी के उच्च आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

एनसीसी अधिकारी डॉ. सोनू प्रताप चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चयनित कैडेटों को नियमित प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा, साहसिक गतिविधियों तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम का समापन चयनित कैडेटों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान