खुशरूपुर में छापेमारी, घर से देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद; तीन गिरफ्तार

 खुशरूपुर में छापेमारी, घर से देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद; तीन गिरफ्तार 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुशरूपुर। खुशरूपुर थाना क्षेत्र के गन्नीचक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खुशरूपुर थाना कांड संख्या 484/26 का प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश कुमार गन्नीचक स्थित रामबाबू रॉय के घर में छिपा हुआ है। सूचना के बाद विशेष टीम का गठन कर रामबाबू रॉय के घर पर छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश कुमार छत से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने रामबाबू रॉय के घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने रामबाबू रॉय, पप्पू कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, कमलेश कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

इस मामले में खुशरूपुर थाना में कांड संख्या 551/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

रामबाबू रॉय, पिता- दहाउर रॉय, निवासी गन्नीचक, बैकटपुर, थाना खुशरूपुर, पटना।

पप्पू कुमार, पिता- रामबाबू रॉय, निवासी गन्नीचक, बैकटपुर, थाना खुशरूपुर, पटना।

संतोष कुमार, पिता- रामबाबू रॉय, निवासी गन्नीचक, बैकटपुर, थाना खुशरूपुर, पटना।

फरार आरोपी

कमलेश कुमार, पिता- मिश्री राय, निवासी बॉसटॉल, गन्नीचक, थाना खुशरूपुर, पटना।

बरामदगी

01 देशी कट्टा

21 जिंदा कारतूस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान