खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 यूथ एजेंडा

 रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा)

खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


पटना/खुसरूपुर:

खुसरूपुर थाना पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकहुसैन मोहल्ले से एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चकहुसैन मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी राजेश कुमार (पिता: स्व० राजेंद्र प्रसाद, निवासी: चकहुसैन, थाना: खुसरूपुर, जिला: पटना) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई:

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.5 लीटर विदेशी/अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान