नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार कुख्यात चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

 नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार कुख्यात चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा 

नदी थाना (पटना)।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नदी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

चोरी व छीना-झपटी का सामान बरामद

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बड़े पैमाने पर चोरी और छीना-झपटी के आभूषण तथा गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में शामिल हैं:

  दो चांदी का बेरा

  छीनी गई जितिया (सोने का आभूषण)

 जला हुआ सोना

 एक पिकअप और हाइवा से चोरी किया गया पत्ती सेट एवं क्राउन सेट (जोड़ों के साथ)

पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए चारों अभियुक्त इलाके में चोरी और छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इनके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान