शिवम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन*

 *शिवम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन*





यूथ एजेंडा की रिपोर्ट 

आज दिनांक 5. 09.2026 (शनिवार )को शिवम इंटरनेशनल स्कूल ,फुलवरिया (पटना )के प्रांगण में बहुत धूमधाम से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी -02( फतुहा- दनियावां )श्री संजीव कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार, प्राचार्य श्री राजेश कुमार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तदनोपरांत मुख्य अतिथि को शाल एवं गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। 

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान के साथ हुआ जिसमें वर्ग 5 और 6 की छात्रा लक्ष्मी ,सृष्टि ,आयुषी, कृति ,खुशी आदि ने भाग लिया ।तत्पश्चात वर्ग 9 की छात्रा शांभवी द्वारा गुरु वंदना गाकर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्ति की।उसके बाद नर्सरी एवं यूकेजी के बच्चों के द्वारा ग्रुप डांस कर धमाल मचा दिया जिसे सभी लोगों ने खूब प्रशंसा किया। कार्यक्रम को रंगारंग में  सराबोर करते हुए वर्ग 5 की छात्रा इंति शशि शालिनी ने "बरसो रे मेघा- मेघा "गीत पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर खुब वाह-वाही लूटी ।वर्ग 5 के छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर एक मार्मिक और उत्प्रेरक नाटक का मंचन किया जो की काफी सराहनीय रहा ।विज्ञान शिक्षक श्री निरंजन कुमार द्वारा" हम शिक्षक हैं --"बोल पर खूबसूरत नगमा प्रस्तुत किया ।

          विद्यालय के निदेशक श्री अशोक कुमार ने शिक्षक दिवस पर बधाई संदेश में सभी शिक्षकों के समर्पण की सराहना की और विद्यार्थियों को जीवन में सदा गुरुओं का सम्मान करने की सीख दी। विद्यालय की निर्देशिका  श्रीमती नीतू सिन्हा ने बच्चों को अपने पढ़ाई के साथ-साथ अपने प्रथम गुरु माता पिता के सम्मान करने की सलाह दी । प्रेम युथ के संस्थापक श्री प्रेम कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने आचरण पर ध्यान देने की बात कही ।वही नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य सुश्री चांदनी सिंह चौहान ने पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों पर अभिभावक एवं शिक्षकों को विशेष ध्यान देने के बारे में कहीं ।मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार द्वारा ओजस्वी भाषण में बच्चों को एकाग्रचित होकर पढ़ने की बात कही ।उन्होंने छात्रों के सामने मंशा जाहिर किया कि अगर मौका मिला तो तुम लोग को पढ़ाई का टिप्स जरूर दूंगा । विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने शिक्षक की पेशा को सबसे उत्तम पेशा बताया और समाज के विकास में शिक्षक की सबसे बड़ी भूमिका की बात कही ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई ।

      मौके पर बी एड कॉलेज के प्राचार्य श्री कमला प्रसाद यादव, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सुश्री चांदनी सिंह चौहान ,फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री सेजल कुमार, प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, कार्यक्रम आयोजक श्वपना, मनीष राज ,डांस टीचर कमल दीप तथा शिवम संस्थान के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान