बिहार में बाढ़ का कहर: खुसरूपुर अंचल में पटना जिला प्रशासन ने शुरू की निःशुल्क नाव सेवा
यूथ एजेंडा
रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा)
बिहार में बाढ़ का कहर: खुसरूपुर अंचल में पटना जिला प्रशासन ने शुरू की निःशुल्क नाव सेवा
खुसरूपुर (पटना): बिहार में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। खुसरूपुर अंचल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम जनता और ग्रामीणों की आवाजाही को सुलभ व सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से निःशुल्क नाव परिचालन की शुरुआत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा बास टाल बिंदटोली, हरदासबिगहा बिंदटोली और बैकुंठ धाम मंदिर जैसे प्रभावित निचले इलाकों में सरकारी नावों की व्यवस्था की गई है। इन नावों पर "जिला प्रशासन पटना, अंचल खुसरूपुर - निःशुल्क नाव परिचालन" का बैनर लगाकर परिचालन शुरू कर दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी या आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचने, खाद्य सामग्री लाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की इस त्वरित पहल पर राहत की सांस ली है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें