स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन से छात्राओं ने ग्रहण की प्रेरणा
स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन से छात्राओं ने ग्रहण की प्रेरणा
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, 09 सितंबर 2026।
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में दिनांक 09 सितंबर 2026 को विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी–पटना शाखा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन पर व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा विश्व बंधुत्व, मानवता और भारतीय संस्कृति के संदेश को विश्व पटल पर प्रसारित करने की ऐतिहासिक स्मृति को जीवंत करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विवेकानंद केंद्र की श्रीमती निर्मला जायसवाल एवं सुश्री सुभाषिनी द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा युवाओं के लिए उनके प्रेरणादायी संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, सेवा और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं से उनके विचारों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन डॉ. बिधुबाला, डॉ. रागिनी वर्मा, डॉ. अनिता श्रीवास्तव एवं डॉ. शशि अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने छ�

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें