कृष्ण के अग्रज हलधर बलराम ने हल की नोक से जल निकाल कर किया था कालीस्थान शिवलिंग का जलाभिषेक* --

 *कृष्ण के अग्रज हलधर बलराम ने हल की नोक से जल निकाल कर किया था कालीस्थान शिवलिंग का जलाभिषेक*

--



* *बलराम जयंती पर हिलसा एसडीएम श्री अमित कुमार पटेल की बड़ी घोषणा - पक्के तालाब को धरोहर घोषित किया, अतिक्रमण हटाने का आदेश*

* ---

*वार्ड पार्षद विजय विजेता के संघर्ष को मिली जीत, छात्र संघ और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने किया स्वागत*

--

डॉ0 राजीव कुमार नयन की युथ एजेंडा के लिए खोजी पत्रकारिता

--🌧️🌧️🌷🌷🌈🌈🌈🪴⚽🍧🌾🌾🌾🌈🙏🌹🌹🍃🌺🍒


*हिलसा/दनियावां* हिलसा का प्राचीन इतिहास एक बार फिर चर्चा में है।

. हलधरपुर था हिलसा का पुराना नाम -

इतिहासकार कनिंघम के इतिहास और एस.यू. कॉलेज की 'प्रज्ञा' पत्रिका में प्रो. राजकुमार मजूमदार के लेख के अनुसार हिलसा का पुराना नाम *हलधपुर* था। मान्यता है कि जरासंध वध के समय भगवान कृष्ण और बलराम मगध होते हुए राजगृह जा रहे थे, तब वे हिलसा की सराय में रुके। कालीस्थान स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए हलधर बलराम ने अपने हल की नोक से धरती फोड़कर जलधारा का फव्वारा निकाला। उसी से आज का डाकबंगला के पास स्थित *पक्का तालाब* बना। वहीं संगीतज्ञ हिलसादेव की कथा से नगर का नाम हिलसा पड़ा जो मुस्लिम धर्म गुरु युति देव से उलझ गए थे।वाद में युति देव ने उनको जिमन्दोंज कर दिया।पर वे जीवित निकले।और युति देव ने क्षमा याचना मांगी व संगीतज्ञ हिलसा देव ने सुलह कर हिदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया।वे भी इस शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करते थे,अमित, अमिट भोलेनाथ के अनुयायी रहे।


*2. SDM श्री अमित कुमार पटेल ने धरोहर घोषित किया -*

बलराम जयंती के अवसर पर *हिलसा के अनुमंडलाधिकारी श्री अमित कुमार पटेल* ने बताया कि *"इस ऐतिहासिक स्थल को मैं आज बलराम जयंती के दिन धरोहर की घोषणा करता हूँ। इस पक्के तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हिलसा के अंचलाधिकारी को तालाब के रकबे व मापी के लिए जल्द ही समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा।"*


*3. विजय विजेता के संघर्ष को मिली पहचान -*

*समाजसेवी सह हिलसा नगर परिषद के मुखर वार्ड पार्षद विजय कुमार विजेता* ने कहा कि *"इस अनोखी पहल का स्वागत होना चाहिए। पूर्व में भी इस दिशा में मेरे द्वारा कुछ कार्य हुए हैं।"*

इस पहल का स्वागत श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय हिलसा के छात्र संघ प्रतिनिधि विभूति यादव, धर्मेन्द्र यादव, रिशु पटेल, साहिल राज, आशिष कुमार, रौशन मिश्रा व नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंदन कुमार ने किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान