छोटे-छोटे उद्योग धंधे से ही होगा बिहार का विकास.मंत्री लेशी सिंह.
छोटे-छोटे उद्योग धंधे से ही होगा बिहार का विकास.मंत्री लेशी सिंह.
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
फतुहा. छोटे-छोटे उद्योग धंधे से ही होगा बिहार का विकास उक्त बातें शनिवार की शाम
स्थानीय औधोगिक क्षेत्र में शनिवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने फौलार्ड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के उद्वघाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा की बिहार में अब उधोग का जाल लग रहा है. जिससे रोजगार के अवसर पैदा होगे. भागलपुर के जदयू संसद अजय मंडल ने कहा कि बिहार से भी अब गेहूं चावल समेत सभी प्रकार के दाल और ड्राई फ्रूट्स की पैकेजिंग कर पटना के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र के खुले फूड पैकेजिंग से बिहार के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों में ई कॉमर्स मार्केटिंग की तरह बाहर भेजा जाएगा.इस संस्थान के खुलने से पटना के आस पास के किसानों से कंपनी डायरेक्ट माल खरीदकर उसे मशीन द्वारा क्लीन कर फौलार्ड फूड पैकेजिंग कर आन लाइन डिलेवरी करेगी.
मौके पर भागलपुर के सांसद अजय मंडल, डारेक्टर शिशिर कुमार सिंह,सत्यम, प्रेम कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि लोकपाबल नेता टुनटुन यादव,बबन यादव,भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ,पूर्व आईपीएस अनिल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें