पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, 21 सितंबर 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय परिसर में 21 एवं 22 सितंबर 2026 को किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि पापिया दत्ता गांधी, जो राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियन रह चुकी हैं, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार, निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. श्यामा रॉय को शॉल , मोमेंटो एवं पौधा देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उद्घाटन समारोह को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. श्यामा रॉय, डॉ. मुकेश कुमार, पापिया दत्ता गांधी तथा प्रो. प्रमांशी जयदेव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में गंगा देवी महिला महाविद्यालय, जेडी विमेंस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, ए.एन. कॉलेज एवं आर.पी.एम. कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. उर्वशी गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने उद्घाटन समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित किया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात महिला एवं पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस मुकाबले प्रारंभ हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 22 सितंबर 2026 को भी विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय की खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी के साथ डॉ. मंजरी शुक्ला, प्रो. प्रमांशी जयदेव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अभिक सिंह , डॉ. अश्वनी राज तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही महाविद्यालय के खेल विभाग की प्रशिक्षक शाइस्ता प्रवीण एवं सभी छात्राओं का भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें