पाटलिपुत्र खेल परिसर में एस०यू० कॉलेज हिलसा का जलवा, *एथलेटिक्स में मेडल की बौछार* --

 *पाटलिपुत्र खेल परिसर में एस०यू० कॉलेज हिलसा का जलवा, *एथलेटिक्स में मेडल की बौछार*

--




डॉ0(प्रो0) शिवचंद्र सिंह(प्राचार्य) एवं स्पोर्टस इंचार्ज डॉ0 रविंद्र साह व प्रतिभागियों की मेहनत ने खुशियों के रंग भरे

---

डॉ0 राजीव नयन की युथ एजेंडा के लिए लिखी स्पोर्ट्स न्यूज़

--🌧️🌷🚴🏿‍♂️🏆🥉


* *हिलसा (नालंदा)/दनियावां(पटना) पाटलिपुत्र खेल परिसर, कुम्हरार में चल रहे अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता - 2026 में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई *श्रीनंद उदासीन महाविद्यालय (एस०यू० कॉलेज), हिलसा, नालंदा* की एथलेटिक्स यूनिट ने अपना परचम लहरा दिया।


खेल प्रभारी *डॉ० रविन्द्र साह* ने बताया कि -


*1)* कॉलेज की छात्रा *तनु कुमारी* ने हाई जंप प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए *1 स्वर्ण और 2 रजत पदक* प्राप्त किया।


*2)* वहीं बाधा दौड़ (Hurdles) प्रतिस्पर्धा में *आयुष कुमार* ने *रजत पदक (Silver Medal)* जीता। उनका इवेंट 4x400 मीटर था।


*3)* वहीं रिले रेस (4x400 मीटर) में *तनु कुमारी, सोनाली कौर और प्रिया कुमारी* की तिकड़ी ने *2 रजत और 1 कांस्य पदक* जीतकर एस०यू० कॉलेज, हिलसा का नाम रोशन किया।


*4)* 1500 मीटर दौड़ में कॉलेज के छात्र *पंकज कुमार* ने *कांस्य पदक (Bronze Medal)* जीता।

विदित हो कि डॉ० रविन्द्र साह के नेतृत्व में (Sports Incharge) 2025 के एथलेटिक इवेंट्स में भी महाविद्यालय ने अपनी विजय पताका फहराई थी।

इस अंतर महाविद्यालय  प्रतियोगिता में कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, ए०एन० कॉलेज, टी०पी०एस० कॉलेज पटना, बी०एन० कॉलेज, हाजीपुर का आर०एल०एस०वाई० कॉलेज, भीखना पहाड़ी जैसे बड़े कॉलेजों के धुरंधर प्रतिभागियों से कड़ी स्पर्धा मिली।इस शानदार जीत पर कॉलेज के प्राचार्य *प्रो० (डॉ०) शिवचंद्र सिंह* ने सभी विजेता प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और कुछ समय बाद बधाई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

सोमवार और मंगलवार की इस गौरवान्वित क्षण पर एनएसएस पदाधिकारी *डॉ० पिंकी कुमारी*, बीबीए को-ऑर्डिनेटर *डॉ० संदीपा इंद्रा*, परीक्षा नियंत्रक *डॉ० एस0पी० ठाकुर*, मीडिया प्रभारी *डॉ० राजीव नयन*, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० घनश्याम कुमार,डॉ0 अभिषेक कुमार,डॉ0 अश्विनी कुमार झा, डॉ0 सम्राट सरकार,पर्यावरण विभाग के प्राध्यापक डॉ अमित कुमार,डॉ0 प्रभात कुमार,डॉ0 भुवनेश्वर मंडल,प्रो0अरविंद कुमार,डॉ पीसी चौरसिया,आलोक कुमार सिंह,कुमार पवन,शैलेश,राजा,गुडु, प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा, सनोज मालाकार, नवीन, श्री मधुसूदन, सुजीत कुमार,गॉर्ड राजेश यादव,परमेन्द्र,उपाध्यक्ष जलेन्द्र कुमार,छात्र संघ के रिशु पटेल,पंकज कुमार,धर्मेंद्र यादव,आशीष पटेल,साहिल कुमार व सैदनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता जैनेन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए स्पोर्ट्स इंचार्ज रविन्द्र सर् व विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।महाविद्यालय की इस सफलता पर हिलसा छात्र संघ ,बाजार व प्रतिभागियों के गांव में जश्न का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान