बिटिया के जन्मोत्सव पर सेवा की मिसाल, विद्यालय को वाटर प्यूरिफायर भेंट
बिटिया के जन्मोत्सव पर सेवा की मिसाल, विद्यालय को वाटर प्यूरिफायर भेंट
तरैया (सारण)। अपनी लाडली बिटिया एस. निष्ठा के तीसरे जन्मोत्सव को यादगार बनाते हुए ग्राम मंझोपुर निवासी youth Agenda repoter नितेश कुमार ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय पचुरार (रसीदपुर), तरैया को वाटर प्यूरिफायर भेंट किया।
नितेश कुमार ने बताया कि वे अपनी बिटिया का जन्मोत्सव अंग्रेजी तिथि के बजाय हिंदी पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन मनाते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर घर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के उपरांत विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश sir को वाटर प्यूरिफायर सौंपा गया।
विद्यालय परिवार द्वारा वाटर प्यूरिफायर का उपयोग विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने बिटिया निष्ठा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
बताया गया कि निष्ठा के जन्मोत्सव पर सामाजिक सेवा की यह पहल पहली बार नहीं है। पहले जन्मोत्सव पर विद्यालय को 22 पंखे भेंट किए गए थे, जबकि दूसरे जन्मोत्सव पर भी वाटर प्यूरिफायर प्रदान किया गया था। तीसरे जन्मोत्सव पर भी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में सेवा का यह सिलसिला जारी रखा गया।
इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिटिया के जन्मोत्सव को सामाजिक सेवा और विद्यार्थियों के हित से जोड़ने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
— नितेश कुमार
यूथ एजेंडा रिपोर्टर


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें