खुसरूपुर के हर नागरिक को देंगे खुशी का खजाना- मिंटू
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत स्टेशन से सरकारी अस्पताल होते हुए सामना चौराहा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार ने नारियल फोड़कर विधिवत कार्यारंभ किया।इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और अस्पताल,डाकघर,बाजार आने-जाने वाले को जर्जर सड़क की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सड़क योजना की स्वीकृति पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की अनुशंसा पर प्रदान की गई है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार ने कहा कि शहर का चौमुखी विकास और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।इस विकास कार्य के शुभारंभ के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूषण कुमार पांडेय, हिमांशु कुमार, वीरेंद्र कुमार, पप्पू प्रसाद, राम शंकर सिंह, विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और वार्ड पार्षद मौजूद थे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए हर्ष व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें