उत्तम बने शाहजहांपुर थानाध्यक्ष,बमबम कुमार का पुनपुन में हुआ तबादला!
उत्तम बने शाहजहांपुर थानाध्यक्ष,बमबम कुमार का पुनपुन हुआ तबादला!
--
डॉ0 राजीव नयन की यूथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट!
🪴🪴🌹🌹🌺🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिंद!
----
दनियावां(पटना).मोक्षदायनी गंगा यमुना सरस्वती की पावन धरती प्रयागराज से आये दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाने में नए थानाध्यक्ष श्री उत्तम सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया।वही प्रयागराज पुराना नाम इलाहाबाद जहाँ की हिंदी की विश्वविख्यात महान छायावादी कवयित्री महादेवी वर्मा आयीं थीं।सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने उस समय महादेवी वर्मा को प्रयागराज की सरस्वती की उपमा से नवाजा था।इसके पहले श्री उत्तम सिंह पटना के आईजी कार्यालय में उच्च पुलिस पदाधिकारी पद पर रह चुके हैं।वहीं श्री बमबम कुमार करीब दो महीने में ही अपनी छाप छोड़ कर पुनपुन थाना(पटना) में योगदान देकर सिर्फ यादें छोड़ गए।उनकी स्मृतियां ऐसी हैं-----
" न जी भर के देखा न कुछ बात की,बड़ी आरजू थी मुलाकात की!"
हालांकि दोनों थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं,ये जॉब में ट्रांसफर,आना जाना का सिलसिला लगा ही रहता है।
नए थानाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार ने हरे भरे परिवेश में रचे बसे शाहजहांपुर थाने में वेहतर कानून व्यबस्था,गरीब-गुरबों की मदद,पुलिस-पब्लिक में संवाद,वेहतर समन्वय और वारंटियों पर कारवाई की बात कही।बिहार सरकार की जारी वाइन,देशी शराब में महुआ है अंगूरी वाली---, यूरिया देशी भट्ठियों को तत्काल नष्ट करने का आदेश पारित कर दिया है।कई सुदूरवर्ती धरधा नदी वेस्ट(west) इलाकों में चेकिंग पॉइंट्स बनाने का भी पुलिस मुख्यालय से आये दिशा निर्देश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जुनियर्स पुलिस को मीटिंग्स भी ली।नवयुवक नाट्य कला परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल फौजी प्रेमी,सचिव मुन्ना कुमार(खरभैया पैक्स अध्यक्ष),मिडिया प्रभारी डॉ0 राजीव नयन सिंह,रामनिरंजन प्रसाद,मंटू कुमार(अध्य्यापक),पप्पू कुमार रंगकर्मी,श्री अखिलेश सर्, अम्बर पटेल,मुकेश कुमार,रितेश,ऋषि,बमशंकर व अन्य ने स्वागत, अभिनंदन और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।वहीं,स्व0 लाला सिंह स्मृति मंच,मसाढ़ी के अध्यक्ष अरविंद सिंह,बीरबहादुर सिंह,इंद्रजीत कुमार घोष व अन्य ने भी अभिनंदन किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें