*पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार*
*पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
*पटना -पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निरंतर कार्य करने के लिए बिहार की सामाजिक संस्था प्रेम यूथ फाउंडेशन* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित पर्यावरण ही भविष्य है के भव्य समारोह में प्रेम यूथ फाउंडेशन को इक्को मोबलाइजर अवार्ड से नवाजा गया।
मंच पर लगी बड़ी स्क्रीन पर जैसे ही प्रेम यूथ फाउंडेशन की घोषणा हुई, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
*जूरी ने की सराहना*
आयोजकों ने बताया कि प्रेम यूथ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से बिहार में वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण और युवाओं में पर्यावरण जागरूकता के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। इसी कार्य को देखते हुए देश भर की सैकड़ों संस्थाओं में से इन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।
पुरस्कार समारोह में फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुशांशु राज ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो ग्रहण किया। इस दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि जब युवा पर्यावरण के लिए आगे आते हैं तो भविष्य सुरक्षित होता है।
*बिहार के लिए गर्व का क्षण*
यह पुरस्कार मिलने के बाद बिहार में खुशी की लहर है। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने दिल्ली से फोन पर बताया कि यह पुरस्कार हमारे हजारों स्वयंसेवकों की मेहनत का फल है जिन्होंने भीषण गर्मी और बाढ़ में भी पौधे लगाए और उनकी देखभाल की। यह सम्मान हमें और अधिक काम करने की ऊर्जा देगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे फाउंडेशन "हर घर पौधा, हर युवा पर्यावरण प्रहरी" अभियान को और तेजी से चलाएगा। शुभकामना व्यक्त करने बालो में विधायक अरुण कुमार शाह, विधायक संजय गुप्ता, सीए संजय कुमार झा, समेत दर्जनों लोग शामिल है ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें