कालेज आफॅ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइंस पटना।
कालेज आफॅ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइंस पटना।
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
** चांद पर भारत की छलांग विज्ञान, रणनीति और राष्ट्रीय आत्मविश्वास की कहानी है — प्रो. अनिल भारद्वाज
** गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक — स्वास्थ सचिव कुमार रवि।
** कालेज आफॅ कामर्स में 78वाँ स्थापना दिवस समारोह एवं ‘इंदुशेखर झा मेमोरियल लेक्चर–8’ का आयोजन।
पटना, 8 सितंबर
कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस पटना में मंगलवार को महाविद्यालय के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘इंदुशेखर झा मेमोरियल लेक्चर–8’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष व्याख्यान का विषय “ इंडिया आनॅ द मून : साइंस स्ट्रेटजी एंड द स्पिरिट आफॅ ए नेशन था।
(India on the Moon: Science, Strategy and the Spirit of a Nation”)
मुख्य वक्ता फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी अहमदाबाद के निदेशक शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. अनिल भारद्वाज ने भारत के चंद्र अभियानों की वैज्ञानिक यात्रा और अंतरिक्ष अनुसंधान में देश की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र के आत्मविश्वास, वैज्ञानिक क्षमता और भविष्य की रणनीति का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता राय ने की। इस अवसर पर आईक्यएसी समन्वयक प्रो. संतोष कुमार भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में महाविद्यालय के कल्चरल सेल के छात्र-छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य तथा संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति और विविधता की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
मंच संचालन डॉ. रश्मि कुमारी और डॉ. विद्या यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विकास कुमार ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की 78 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा को स्मरण करते हुए भविष्य के लिए नई प्रतिबद्धताओं का संकल्प लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें