गुरु के सम्मान में सजा TPS College, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का अभिनंदन

 गुरु के सम्मान में सजा TPS College, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का अभिनंदन


यूथ एजेंडा  की रिपोर्ट

पटना, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित करने से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार एवं भाषण के माध्यम से गुरु के महत्व तथा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।


प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि जीवन की सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, अच्छे संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।


प्राचार्य के संबोधन से पूर्व अंकित कुमार, नंदन कुमार एवं भावेश पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।


समारोह में प्रो. रूपम, डॉ. विजय कुमार सिन्हा, प्रो. हेमलता सिंह, प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. नवेंदु शेखर, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. रवि प्रभाकर, डॉ. मुकुंद कुमार, डॉ. शशि भूषण चौधरी, प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ. ज्योत्स्ना कुमारी, डॉ. सानंदा सिन्हा, प्रो. शाइस्ता नूरी, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. शशि प्रभा दुबे,  डॉ मुकुंद कुमार, डॉ. तरन्नुम, डॉ. हंस कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर ठाकुर, डॉ. शशि शेखर सिंह एवं डॉ. इफ्त नसरीन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


समारोह का समापन सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता की भावना दिखाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान