संदेश

बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन ।*

चित्र
 *बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन ।* *यूथ एजेंडा से संवाददाता रितिक राज वर्मा की रिपोर्ट* पटना। आज दिनांक-20.12.24 को रेल जिला पटना के पुलिस पदाधिकारियों को रेलवे स्टेशन परिसरों में विषम परिस्थिति में पाए गए बच्चों की सुरक्षा के संबंध में रेलवे द्वारा जारी किए गए (SOP) तथा बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के विषयों पर रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया, नई दिल्ली संस्था के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन होटल चाणक्या, आर० ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, पटना में किया गया। उक्त कार्यक्रम में रेल जिला पटना के सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भाग लिए। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान रेल जिला पटना के 50 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेल पुलिस अधीक्षक पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई क...

बेटी चाहिए तो पांच लाख रुपए दो; नहीं देने पर हत्या कर शव बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंका,सात घंटे बाद परिजनों ने खोजा बॉडी, हत्यारा पति फरार*

चित्र
 *बेटी चाहिए तो पांच लाख रुपए दो; नहीं देने पर हत्या कर शव बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंका,सात घंटे बाद परिजनों ने खोजा बॉडी, हत्यारा पति फरार* रिपोर्ट अनमोल कुमार वैशाली। पांच लाख रुपए की डिमांड पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर घर से तकरीबन दो KM दूर बाइक से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना की मायके वालों को मिली तो भागे भागे विवाहिता के घर पहुंचे तो शव मिला। मायके वालों ने अपने शव की खोजबीन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत से मायके वालों को सफलता हाथ लगी और 7 घंटे बाद शव गंगा नदी से मिला। शव राघोपुर थाना क्षेत्र के केवला घाट से पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजती है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  मृतका समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अंतर्गत निवासी नरेश राय के 19 पुत्री हिरामोती कुमारी बताई गई है। जिसके चार महीने पहले राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी श्रमुख राय में बेटे दीपक कुमार से शादी हुई थी। मृतका के पिता नरेश राय ने कहा कि शादी के बाद लड़के वाले ने एक भी दिन लड़की को मायके न...

अंडर 19 के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
अंडर 19 के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा शुक्रवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग में एक दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट ओपन चयन प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 150 बालिका खिलाडियों ने भाग लिया।  उन्होंने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ से प्राधिकृत चार सदस्यीय चयन समिति मनोज कुमार, धनंजय कुमार, रूपक कुमार, शिखा सोनिया की देखरेख में खिलाडियों के चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन आधार पर राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया गया है।     चयन समिति द्वारा  राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 टीम के लिए चयनित खिलाडियों की सूची जारी करते हुए ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने  बताया कि चयनित टीम आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेग...

विधान पार्षद ने किया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास*

चित्र
 *विधान पार्षद ने किया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास* खुसरूपुर।नगर के वार्ड नंबर चार में नगर के  लोगों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुक्रवार को जदयू नेता सह विधान पार्षद रविन्द्र सिंह ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खुलने से समाज के गरीब व वंचित लोग भी शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। शिक्षा प्राप्त कर ही इंसान सफल हो सकता है। पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संचालनकर्ता की होगी। पूर्व विधान पार्षद बाल्मीकि सिंह ने कहा कि आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाहकर भी पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह पुस्तकालय कारगर सिद्ध होगा। वर्तमान समय में शिक्षा की महत्ता हर लोगों को महसूस हो रही है।समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह ने किया।मौके पर अरविंद सिंह,रमाशंकर सिंह सहित जदयू के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये रणवीर कुमार झुनझुन*

चित्र
 *भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये रणवीर कुमार झुनझुन* खुसरूपुर।नगर के चट्टीपर स्थित लक्ष्मी पैलेस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।निः वर्तमान प्रखंड महामंत्री अभिषेक कुमार ने नए अध्यक्ष के लिए निः वर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार झुनझुन का नाम प्रस्तावित किया जिसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।जिला चुनाव प्रभारी सह पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रणवीर कुमार झुनझुन के नाम की घोषणा की।जिसे सबों ने एक मत से स्वीकार किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण साव,जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह,राजू सिंह एवं गौतम सिंह पुट्टू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनीत गुंजन,पूर्व जिलाध्यक्ष डा सियाराम सिंह,राणा सुधीर सिंह,संदीप कुमार मिंटू,केशव कांत प्रसाद,अजय कुमार आजाद,अशोक कुमार वर्मा,उमेश कुमार सिंह,उज्जवल कुमार,अजीत यादव, झुनकी देवी,प्रीति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

दी पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए शुरू की सालाना प्रीमियम*

चित्र
 *दी पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने  ग्राहकों के लिए शुरू की सालाना प्रीमियम* खुसरूपुर। दी पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की खुसरूपुर शाखा अंतर्गत बैंक से जुड़े ग्राहकों समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों के लिए एम–स्वास्थ केंद्र की शुरुआत की है।इसके तहत मात्र ₹365 रुपए सालाना के प्रीमियम पर बेसिक स्वास्थ्य सुविधा एवं 40 प्रकार की मुफ्त दवाइयां प्राप्त होगी।एम–स्वास्थ केंद्र का शुभारंभ , दी पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रितेश कुमार ने किया।उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में को-ऑपरेटिव बैंक को भी कॉमर्शियल बैंकों की तर्ज पर विकसित कर सहकारी समितियों एवं किसानों के साथ-साथ आम जन तक बैंकिंग एवं बेसिक स्वास्थ्य सुविधा सुलभ तरीके से पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।अध्यक्ष ने लोगों से सहकारी बैंक से जुड़ने एवं बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।इस मौके पर मुख्यालय से आए अधिकारी,बैंक के कर्मचारी,नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं आम लोग मौजूद थे।

पत्रकारों को धमकाने से बाज आये रंगदार और थानेदार - प्रेम कुमार

चित्र
 पत्रकारों को धमकाने से बाज आये रंगदार और थानेदार - प्रेम कुमार  युय एजेंडा की रिपोर्ट पटना- पत्रकारों से दुर्व्यवहार बर्दास्त नही करेंगे उक्त बातें बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार ने कहा । उन्होंने बताया कि पत्रकार को खबर संग्रह से रोकना लोकतंत्र पर हमला है जिस तरह से पुलिस अपना कर्तव्यों का निर्वहन करते है उसी तरह पत्रकार भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है । पटना में एक दैनिक अखबार के पत्रकार को पुलिस ने खबर संग्रह करने से रोका उनका मोबाइल भी छीन लिया और धक्का मुक्की किया । पत्रकार ने जो बताया बहुत ही गम्भीर है मार पीट करने बाला पुलिसकर्मियों ने अपना नेम प्लेट नही लगाये हुये थे । पत्रकार अपना परिचय बताते रहा लेकिन वर्दी की गर्मी में ये कुछ भी सुनने को तैयार नही था इस मामले को लेकर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज करायेगा । दूसरी घटना खुसरूपुर का है अतिक्रमण के खबर चलाने पर पत्रकार सुनील को रंगदार फोन पर धमकाया जिसका ऑडियो रिकॉडिंग यूनियन के पास सुरक्षित है । पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार । उन्होंने पत्रकार सुरक्ष...