संदेश

अंतर राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का हुआ समापन

चित्र
 अंतर राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का हुआ समापन युय एजेंडा की रिपोर्ट पटना, -माई भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पाँच दिवसीय अंतर राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से 27 युवाओं ने भाग लिया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपमहापौर श्रीमति रेशमी कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर रूप से चलने चाहिए जिससे युवाओं को अवसर मिले कि वे अपने देश की विरासत को जान सके जो विकसित भारत के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 71 की वार्ड पार्षद श्रीमति अंजलि राय एवं वार्ड संख्या 70 के वार्ड पार्षद श्री बिनोद मेहता जी के साथ नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्री सरवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार, मालसलामी थाना प्रभारी श्री राज कुमार सिंह, सुधीर कुमार गुलशन, राजन कुमार सहित अन्य सम्मानित अतिथिगन उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, माई भारत पटना पामिर सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक शिवजी राम, मिश्रीलाल सह, रणधीर कुमार,...

जनता को न्याय जनता की भाषा में मिले*

चित्र
 *जनता को न्याय जनता की भाषा में मिले* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  पटना : संविधान चर्चा समिति बिहार के सौजन्य से संविधान चर्चा का आयोजन धर्मनाथ प्रसाद यादव पूर्व उपाध्यक्ष बिहार बार काउंसिल सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की अध्यक्षता में   शताब्दी भवन परिसर ,एडवोकेट एसोसिएशन पटना उच्च न्यायालय मे की गई ।कार्यकम में   "जनता को न्याय जनता की भाषा हिंदी में न्याय"दिलाने के लिए गहन विचार विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डा० अशुमान ने अपने उद्बोधन में कहा हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हिंदी में मुकदमा दाखिल करना पड़ेगा । किसी एक अधिवक्ता को हिंदी में आवेदन दाखिल करने से हिंदी आगे नहीं बढ़ेगा,हिंदी में आवेदन दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं को इतना तैयार रहना पड़ेगा कि अगर किसी न्यापमूर्ति को हिंदी समझ नहीं आये तो तुरंत उसका अर्थअंग्रेजी में भी समझ सके। संविधान चर्चा में सैकड़ो अधिवक्ता की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान  अधिवक्ता अजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी ,नीलम कुमारी आदि ने हिंदी में आवेदन दाखिल करने एवं...

लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के कार्यशैली को जानने पहुँचे उत्तराखंड के युवा

चित्र
 लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के कार्यशैली को जानने पहुँचे उत्तराखंड के युवा   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना-  कहा जाता है कि मानव तेरा कर्म बड़ा इसको साकार कर रहा लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक फतुहा । बैंक की स्थापना एसपी मनीष कुमार सिन्हा एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी के पहल पर कोरोना काल मे हुआ । फतुहा एक युवा शिक्षक एवं खुसरूपुर के दवा व्यवसाय की मौत औक्सीजन सिलेंडर के आभाव में हो गया फिर क्या जिंदा लोग इंतजार नही करता है । हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार पाठक, प्रख्यात समाज सेवी शिशुपाल , शिक्षाविद कपिल देव प्रसाद, डॉ राजीव कुमार, डॉ उमेश कुमार यादव, इंजीनियर चंदन पटेल, मो राजू, गौरव गुप्ता एवं राजदीप ने बैंक के स्थापना में अहम योगदान दिया और लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक की स्थापना फतुहा के ऐतिहासिक कवीर मठ में हुआ । बैंक को तत्कालीन ग्रामीण एसपी कन्तेश मिश्रा का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । वंशी एयर गैस के कुमार गौरव का सहयोग इस बैंक को निरंतर मिल रहा है । बैंक में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम आवाम का भरपूर समर्थन और...

दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल*

चित्र
 *दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट डॉ. दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बन चुके हैं। मंगलवार को पटना में दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधिवत रूप से निर्वाचित हुए। बापू सभागार में आयोजित बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। बैठक में बिहार भाजपा के तमाम वरीय नेता मौजूद रहे।दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब यह स्पष्ट हो चुका है कि बीजेपी ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। दिलीप जायसवाल की ताजपोशी में पूरे बिहार से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। दिलीप जायसवाल की गिनती सीमांचल के बड़े नेताओं में होती है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने के लिए फतुहा विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में भाजपा फतुहा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित , बाढ़ जिला महामंत्री अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा, जिला महिला मोर्चा मंत्री पूनम केश...

डॉ अनिल कुमार प्रभात बनें चिकित्सक प्रभारी

चित्र
 डॉ अनिल कुमार प्रभात बनें चिकित्सक प्रभारी  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  पटना- फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये चिकित्सक प्रभारी डॉ अनिल कुमार प्रभात को बनाया गया गया है जिससे लोगो मे खुशी की लहर है । फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में लाखों की मशीन धूल फांक रही है । रोगी कल्याण समिति के सदस्य शिशुपाल कुमार लगातार हॉस्पिटल की व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत है । यह हॉस्पिटल बहुत ही महत्वपूर्ण है फोर लेन मोकामा पटना, बिहटा सरमेरा, पुरानी एनएच पर आये दिन दुर्घटना होती है जिसे यहां लाया जाता है लेकिन प्राथमिक उपचार के अलावे यहाँ कोई व्यवस्था नही है ।

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

चित्र
 फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,               रिपोर्ट चंदन कुमार।     यूथ एजेंडा                           आज फतुहा चौराहे पर एक युवक जो कि मिर्जापुर नोहटा का रहने वाला अपनी जान गंवा बैठा आक्रोशित लोगों ने जम कर बबाल काटा टक्कर में लखा दिया गया  स्थित की गंभीरता को देखते हुए फतुहा डी एस पी निखिल कुमार थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज के साथ भारी पुलिस बल को बुलाया गया जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया और दमकल की गाड़ी बुला कर आग को बुझाया गया वहीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की सूचना है  स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पैदल रोड क्रॉस कर रहा था जबकि रोज की तरह आज भी चौराहे पर जाम की स्थिति थी परन्तु युवक किसी मोटरसाइकिल से टकरा कर गिर गया तभी सिमेंट से भरे ट्रेक्टर ने युवक को कुचल दिया फिलहाल पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया है लोगों की मानें तो फतुहा चौराह आय दिन जाम रहता है ओटो टोटो रोड के...

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने युवाओ पर जताया भरोसा

चित्र
 पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने युवाओ पर जताया भरोसा  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -शुक्रवार को शिवदीप लांडे फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का सम्बोधन फाउंडेशन के ट्रस्टी ममता शिवदीप लांडे व मंजीत विशाल ने किया। उक्त प्रेस सम्मेलन में बिहार के आईपीएस व यूथ आइकॉन शिवदीप लांडे मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहें। देश भर में चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस्तीफ़े के बाद पिछले कई महीनों से शिवदीप लांडे के भविष्य की योजनाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थें। प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवदीप लांडे ने खुद शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार मेरी कर्म भूमि रही है और बिहार ने हमे बहुत कुछ दिया है। बिहार से मुझे देश भर में ख्याति मिली। बिहार मेरा घर है और यहाँ से मुझे काफी कुछ मिला है। यहाँ के युवाओं ने मुझे असीम प्रेम दिया है लेकिन जब भी मैं उनके तरफ देखता हूँ मुझे लगता है मुझे भी इन युवाओं के...