पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने युवाओ पर जताया भरोसा

 पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने युवाओ पर जताया भरोसा 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -शुक्रवार को शिवदीप लांडे फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का सम्बोधन फाउंडेशन के ट्रस्टी ममता शिवदीप लांडे व मंजीत विशाल ने किया। उक्त प्रेस सम्मेलन में बिहार के आईपीएस व यूथ आइकॉन शिवदीप लांडे मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहें। देश भर में चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस्तीफ़े के बाद पिछले कई महीनों से शिवदीप लांडे के भविष्य की योजनाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थें। प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।



शिवदीप लांडे ने खुद शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार मेरी कर्म भूमि रही है और बिहार ने हमे बहुत कुछ दिया है। बिहार से मुझे देश भर में ख्याति मिली। बिहार मेरा घर है और यहाँ से मुझे काफी कुछ मिला है। यहाँ के युवाओं ने मुझे असीम प्रेम दिया है लेकिन जब भी मैं उनके तरफ देखता हूँ मुझे लगता है मुझे भी इन युवाओं के साथ मिल के नया बिहार बनाया जा सकता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत