आलोचना और विरोध में समय बर्बाद नहीं करते थे बाबू जगजीवन राम: राज्यपाल
आलोचना और विरोध में समय बर्बाद नहीं करते थे बाबू जगजीवन राम: राज्यपाल यूथ एजेंडा से मनोज की रिपोर्ट बाबू जगजीवन राम जी को ‘भारत रत्न’ दिया जाए: नरेन्द्र पाठक पटना, 06 जुलाई। आज जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना में बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. नरेन्द्र पाठक ने बाबूजी की स्मृतियों को याद करते हुए उनकी कृतियों को बताते हुए राज्यपाल से बाबूजी को भारत रत्न दिये जाने की अनुशंसा करने का आग्रह किया। श्री पाठक ने राज्यपाल को शॉल और पुस्तक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों द्वारा राज्यपाल को पौधा देकर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक फोटोग्राफी की गयी। इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- भारत के महान सपूतों में बाबूजी की गिनती होती है। वंचितों, शोषितों और देश के दिल में उन्होंने जगह बनाई। हम सभी भारतीय समान रूप से इस देश के नागरिक है। अगर अपनी विरासत से विमुख नहीं होते तो आज समाज का अलग स्वरूप होता। उन्होंने केरल के समाजस...