संदेश

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित पटना, 31 जुलाई 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की सेहत केंद्र इकाई द्वारा इनर व्हील क्लब, पाटलिपुत्र समर्पण के सहयोग से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटना डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, अशोक राजपथ, पटना से आए चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। टीम का नेतृत्व डॉ. नवीन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यार्थियों को नियमित दंत जांच, सही ब्रशिंग की आदत और संतुलित आहार अपनाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती नीना सहाय एवं श्रीमती निशा विद्यार्थी का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. शिखा, डॉ. अभिक सिंह, डॉ. तृप्ति राय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकग...

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

चित्र
 यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे पटना: खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  गिरफ्तार आरोपियों का नाम:    धनराज कुमार (पिता: अवधेश महतो)    बिट्टू कुमार (पिता: अवधेश महतो)  पता:बास टाल चौराहा, थाना - खुसरूपुर, जिला - पटना। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा

चित्र
 सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा  रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल बाढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य परिस्थिति में मौत हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के कारण पूरे इलाके में द...

एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।*

चित्र
 *एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।* ----- डॉ0 राजीव नयन,यूथ एजेंडा रिपोर्टर,हिल्सा,नालंदा।🌷🌷🌸🌸💞💞🪴🪴🌧️🌧️ ------------ हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय(एस.यू. कॉलेज, हिलसा) के *स्नातकोत्तर हिंदी विभाग* के सौजन्य से कल शुक्रवार 31 जुलाई, 2026 को कलम के सिपाही कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी संगोष्ठी का मुख्य विषय: *'प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता'* रखा गया है।  इस बात की जानकारी देते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम के आयोजक डॉ. घनश्याम कुमार ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर आलोचक और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष *प्रो. (डॉ.) बज्रांग प्रताप 'हिंद केशरी'* उपस्थित रहेंगे। प्रो. हिंद केशरी प्रेमचंद के साहित्य की समकालीन समाज में उपयोगिता और उसकी प्रासंगिकता पर अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत क...

*मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला*

चित्र
 *मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला* रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार रांची। राजभवन में आज मशरूम उत्पादक प्रगतिशील किसानों का समूह एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में झारखंड के महामहिम राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाक़ात किया।       शिष्टमंडल का नेतृत्वकर्ता, प्रभाकर कुमार ने राज्यपाल से झारखंड को झारखंड राज्य में हो रहे मशरूम उत्पादन और मूल्यसंबर्धन ( खाद्य प्रसंस्करण ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि  इसके माध्यम से झारखंड की हजारों महिलाएँ जीविकोपार्जन कर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने राज्यपाल से  उत्कृष्ट मशरूम उत्पादकों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह में समय देने का निवेदन भी किया। उनके द्वारा मशरूम और मशरूम से निर्मित बस्तुओं को राज्यपाल को भेट भी दिया।

युवा उद्यमिता को नई उड़ान: संविधान क्लब में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Gen G India Entrepreneurs Summit 2026

चित्र
युवा उद्यमिता को नई उड़ान: संविधान क्लब में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Gen G India Entrepreneurs Summit 2026 यूथ एजेंडा की रिपोर्ट नई दिल्ली  युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Gen G India Entrepreneurs Association द्वारा Gen G India Entrepreneurs Summit 2026 का भव्य आयोजन आज संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का विषय था—“युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाना, साहसी भविष्य का निर्माण करना।”  इस शिखर सम्मेलन में देशभर से आए स्टार्टअप संस्थापकों, युवा उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवाचार, मार्गदर्शन, निवेश तथा नेटवर्किंग के माध्यम से युवाओं को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था। cx कार्यक्रम में सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री उपेन्द्र कुशवाहा तथा श्री मिथलेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं से रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान...

*एस यू कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग को लेकर उबले छात्र*

चित्र
 *एस यू कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग को लेकर उबले छात्र*  *29 जुलाई को कॉलेज में तालाबंदी, अब आरपार के मूड में छात्र संघ का शीर्ष नेतृत्व* -- यूथ एजेंडा से डॉ0 राजीव नयन की दनियावां से रिपोर्ट ! 🌷🌷🌸🌧️🥰🚩🚩🚩🚩🚩 -- *दनियावां (पटना)* समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन  महाविद्यालय, हिलसा में स्नातकोत्तर यानी पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कॉलेज के सभी छात्र संगठनों ने एक साझा कार्यक्रम कर बीते सप्ताह से आंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू कर रखा है।  लेकिन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक कोई समुचित कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिलने से छात्र संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। *अब चरणबद्ध आंदोलन, शीर्ष नेतृत्व आरपार के मूड में* इस संबंध में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पूर्वी प्रभाग के अध्यक्ष *आशीष कुमार* के साथ छात्र संघ से जुड़े *ऋषु पटेल, राकेश कुमार, साहिल राज, नीतीश कुमार एवं धर्मेंद्र यादव* ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी मांगों पर विचार न किए जाने के कारण अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा।  छात्र संघ का शीर्ष नेतृत्व अब सार्थक कार...