*सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रुद्राभिषेक से गूंजे मंदिर*
*सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रुद्राभिषेक से गूंजे मंदिर* _नागपंचमी के संयोग से बढ़ा धार्मिक महत्व, डॉ0 राजीव नयन ने किया रुद्राभिषेक_ -- डॉ0 राजीव कुमार नयन की Youth Ajenda के लिए रिपोर्ट!🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌷🌷🌷🍃🍃🍃🍃🚩🚩🚩🚩🚩🍃💞🌧️🌧️🌧️⛵ -- *दनियावां/हिलसा (नालंदा/पटना)*। सावन माह की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के शुभ संयोग पर सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरथुआ शिवपुरी मंदिर, सिंगरियावां शिवालय, थानेश्वर मंदिर दनियावां और तोप के शिवमंदिर में सुबह से ही नर-नारियों की कतारें लगी रहीं।🍃🍃🍇🍇🍇🪴🪴🪴🪴🪴💞🌷🌷🍃🍃🍃🥭🥭🥭🥭 इस अवसर पर वरिष्ठ मीडिया कर्मी एवं साहित्यकार डॉ0 राजीव कुमार नयन ने रुद्राभिषेक किया। पूजा-पाठ और हवन सरथुआ गांव निवासी अखिलेश पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया। शिवलिंग को 151 बेलपत्र, दही, मधु, गन्ने का रस, शमी पत्र, गंगाजल, अपराजिता के नीले फूल, तगड़ी, सदाबहार, कनेर, गेंदे के पुष्प, मौसमी फल, दुग्ध से स्नान कराने के बाद मां पार्वती, श्री गणेश एवं शिव परिवार के साथ फूलों से भव्य रूप से...