संदेश

माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में डांडिया महोत्सव का आयोजन

चित्र
 माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में डांडिया महोत्सव का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 14 अक्टूबर 2026। श्री अरविन्द महिला कॉलेज में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अंजलि प्रसाद एवं प्रो. पुष्पा राय द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। माँ दुर्गा की आराधना के पश्चात डांडिया महोत्सव का विधिवत आरंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया नृत्य में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक संगीत की धुनों पर छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ डांडिया खेला। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बना दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। की गरिमा को बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान म...

खुसरूपुर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर कटा*

चित्र
 *खुसरूपुर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर कटा* युथ  एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। रेल अपराध नियंत्रण केंद्र खुसरूपुर के अंतर्गत अप रेलवे लाइन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोल संख्या 512-27/29 के पास एक अज्ञात ट्रेन से गिरकर 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर कट गया। घायल युवक की पहचान वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर (वार्ड नंबर 2) निवासी बाबा लाल यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पोस्ट प्रभारी राजीव कांत शर्मा के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। रेल पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

आहर-पईन के अतिक्रमण पर ग्रामीणों ने दिया प्रतिवेदन*

चित्र
*आहर-पईन के अतिक्रमण पर ग्रामीणों ने दिया प्रतिवेदन*                          डॉ0 राजीव नयन सिंह,युथ एजेंडा रिपोर्टर💦💦🌈🌈🌾🌾✍🏼🎼🌾🌾☔☔🌽🐟🐟⛈️⛈️⛈️ *दनियावां (पटना)।* प्रखंड के तोप गांव के ग्रामीणों ने पार नदी खंधा के करीब 15 एकड़ खेती योग्य भूमि पर सिंचाई के परंपरागत स्रोत पईन के अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा है। 50 से ज्यादा हस्ताक्षर युक्त आवेदन में खाता 182, खसरा 1087 जिसकी लंबाई करीब 55 डिसमिल रकबे को अतिक्रमण मुक्त कर इसकी उड़ाही की मांग की गई है। पईन में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने इसे भरकर खेतनुमा रचना बना दिया है, जिसके कारण इसमें बरसाती भुतही नदी की शाखा हेठलकी नदी का जल प्रवाह नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी और लघु जल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उक्त पईन की समुचित उड़ाही कर इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।उधर सरथुआ का 1970 के दशक से ही अपने जलस्रोत के प्रवाह के कारण प्रसिद्ध सोता पईन भी अतिक्रमण के कारण संकुचित हो गया है।भुतही नदी जो वरसाती नदी लोकाईंन की उ...

श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में इंटर्नशिप को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम

चित्र
 श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में इंटर्नशिप को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम   प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दिया करियर मार्गदर्शन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना सिटी-श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, पटना सिटी में आज प्रेम यूथ फाउंडेशन के द्वारा इंटर्नशिप और करियर गाइडेंस को लेकर एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इंटर्नशिप को अनिवार्य बनाया गया यह विद्यार्थियों के लिए अति लाभकारी है इससे छात्र छात्राओं को सामाजिक मुद्दों से जुड़ने एवं समाधान करने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही  कौशल विकास के लिए उपयोगी है । एनईपी समन्वयक डॉ जन्मेजय कुमार ने कहा कि  इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है । कॉलेज के क्लासरूम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी  ने छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व, सोशल वर्क, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक विकास और नेतृत्व कौशल, डिजाइन फॉर चेंज, साइवर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन  के बारे में विस्...

श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में BLIS एवं MLIS पाठ्यक्रम के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित -

चित्र
 श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में BLIS एवं MLIS पाठ्यक्रम के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित - डॉ0 राजीव नयन,युथ एजेंडा रिपोर्टर।  ।दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा के सभागार में सोमवार को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अंतर्गत बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (BLIS) एवं मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (MLIS) पाठ्यक्रमों के नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो. अरविंद कुमार, प्रधान सहायिका श्रीमती सुभद्रा सिन्हा एवं अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व महाविद्यालय के संस्थापक श्री विष्णु प्रकाश उदासीन उर्फ झक्कड़ बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागीय समन्वयक प्रो. अरविंद कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए दोनों पाठ्यक्रमो...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  पटना, 13 अक्टूबर 2026।गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई में 13 अक्टूबर 2026 को साइकेट्रिक डेस्क फाउंडेशन एवं APN के सहयोग से आत्महत्या रोकथाम पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का विषय “Suicide Prevention Facilitation: Lifeline—Saving Lives in Cultural Context”है। यह कार्यक्रम तेरह एवं 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु कुमारी द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुल सचिव प्रोफेसर अबू बक्र उपस्थित थे। मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय के नेशनल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र सिंह ठगुना रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की प्रो. कीर्ति उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष प्रो. मधु पांडेय तथ...

ओज़ोन परत के संरक्षण का प्रण लें : प्राचार्य प्रो. शांडिल्य

चित्र
 ओज़ोन परत के संरक्षण का प्रण लें : प्राचार्य प्रो. शांडिल्य  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का संगम बना पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम; 115 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्ण भाग* *पटना, 13 अक्टूबर 2026 पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में ठाकुर प्रसाद सिंह (टी.पी.एस.) कॉलेज, पटना के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय के कौटिल्य सभागार में *‘ओज़ोन परत का महत्त्व’* विषय पर पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य *प्रो. तपन कुमार शांडिल्य* ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार बनने का प्रेरक संदेश दिया। अपने संबोधन में प्रो. शांडिल्य ने कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से पृथ्वी पर रहने वाले जीवों की रक्षा करती है। उन्होंने इसके संरक्षण को वैश्विक पर्यावरणीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रकृति की सुरक्...