माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में डांडिया महोत्सव का आयोजन
माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में डांडिया महोत्सव का आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, 14 अक्टूबर 2026। श्री अरविन्द महिला कॉलेज में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अंजलि प्रसाद एवं प्रो. पुष्पा राय द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। माँ दुर्गा की आराधना के पश्चात डांडिया महोत्सव का विधिवत आरंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया नृत्य में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक संगीत की धुनों पर छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ डांडिया खेला। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। की गरिमा को बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें