खुसरूपुर में खड़ी बाइक का गोपालगंज में कटा चालानः मालिक को मैसेज से लगा झटका, बोला-फर्जी नंबर प्लेट से चल रही दूसरी गाड़ी*

 *खुसरूपुर में खड़ी बाइक का गोपालगंज में कटा चालानः मालिक को मैसेज से लगा झटका, बोला-फर्जी नंबर प्लेट से चल रही दूसरी गाड़ी*




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट 

खुसरूपुर के धूपन टोला निवासी सिद्धेश्वर पासवान के पुत्र अजय राज की बाइक की गोपालगंज में एक हजार रुपए का चालान कट गया। हैरानी की बात यह रही कि चालान जिस दिन का था, उस दिन बाइक अजय के नगर स्थित चट्टीपर स्थित उनके कोचिंग संस्थान के बाहर खड़ी थी और वे भी  यही पर ही थे। जब युवक ने जांच करवाई तो पता चला कि उसकी बाइक के नंबर पर दूसरे शख्स द्वारा गोपालगंज में स्कूटी चलाया जा रहा है।अजय राज ने बताया कि उनकी बाइक लगातार खुसरूपुर में है और यह कई महीनों से घर पर ही है।उनकी बाइक कभी गोपालगंज गई ही नहीं।उनके मोबाइल पर गोपालगंज में चालान काटने का एक मैसेज आया।जिसमें लिखा था कि गोपालगंज के चकहसना NH 27 पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के आरोप में उनकी बाइक का एक हजार रुपए का चालान काटा गया है। यह देखकर वह हैरान रह गए।अजय राज ने कहा कि उन्हें डर है कि भविष्य में स्कूटी से अगर कोई बड़ी वारदात होती है तो उसमें उनकी ही गाड़ी का नंबर आ सकता है। अजय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी लिखिए सूचना परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से कि है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गोपालगंज में घूम रही फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी का जल्द से जल्द पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका नंबर बदलवाया जाए। साथ ही उन्होंने आम लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी ताकि किसी और के नाम पर इस तरह की गड़बड़ी न हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत