खुसरूपुर पुलिस की कार्रवाई, सफीपुर में 121 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

 खुसरूपुर पुलिस की कार्रवाई, सफीपुर में 121 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद



यूथ एजेंडा

रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा


खुसरूपुर (पटना)। खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सफीपुर गांव में छापेमारी कर करीब 121 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।


मिली जानकारी के अनुसार, खुसरूपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सफीपुर निवासी महगू रॉय, पिता राम बाबू रॉय, के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 121 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद होने की बात सामने आई है।


पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मची हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान