जंतु विज्ञान विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, 150 से अधिक पोस्टरों का हुआ प्रदर्शन*

 *जंतु विज्ञान विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, 150 से अधिक पोस्टरों का हुआ प्रदर्शन*



Dr.Rajiv Nayan, Reporter--Youth Agenda.🌺🌷🌷🎤🎼🎪🎪✍🏼🍹🚩🌈🌈🦆🪿🐥🐦‍⬛🐧


दनियावां/हिलसा।दनियावां-हिलसा मार्ग पर समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 150 से अधिक पोस्टर प्रस्तुत किए। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जैव विविधता एवं संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संतुलन, मानव एवं पशु स्वास्थ्य तथा जंतुओं के व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी वैज्ञानिक समझ एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह एवं जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु रसायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम कुमार, द्वितीय स्थान मरसी कुमारी तथा तृतीय स्थान अंशु कुमारी ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सम्राट सरकार,डॉ0 घनश्याम कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार झा, प्रधान सहायिका श्रीमती सुभद्रा सिन्हा,डॉ0 राजीव नयन(मीडिया प्रभारी),श्री रोनित रॉय(Accountent),कर्मचारी संघ के सचिव शैलेश कुमार,उपसचिव प्रदीप कुमार, नवीन कुमार,तकनीकी सहायक मधुसूदन कुमार,चिंटू, बीरेंद्र, बजरंगीलाल वर्मा, सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय जागरूकता, विषयगत ज्ञान एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता ने शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक चेतना एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान