सड़क पर मत करो मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती- रौशन
सड़क पर मत करो मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती- रौशन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम
पटना - प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने खुसरूपुर पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। कार्यक्रम में उपस्थित थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सबो की जिम्मेदारी है । नबालिग गाड़ी चलते पकड़े जायेगे तो जप्त होगी वाहन और अविभावक पर होगी कारवाई । उन्होंने सीट बेल्ट , हेलमेट को अपने जीवन के सुरक्षा कबच के रूप में उपयोग करे । मत करो मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती" के नारे के साथ युवाओं को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर मौजूद बैकुंठधाम ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की आंकड़ा बढ़ना चिंता का विषय है । नशा के हालत में कदापि वाहन नही चलाये न ही यातायात नियम का अनदेखी करे साथ ही समय समय पर टायर को बदलते रहे । मौके पर एसआई वकील अंसारी ,फाउंडेशन के निदेशक देवानंद कुमार, मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर सुरजीत कुमार, स्नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, अशोक दास, ऋतिक राज वर्मा, सुनील कुमार, अजय राज , मनोज कुमार सिंह, अविनाश पांडेय, विकाश कुमार, गौतम कुमार,रंजन कुमार, अंकित कुमार , राहुल कुमार , जुनुश कुमार, बजरंगी यादव समेत सैंकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें