नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा : ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम में दिया गया संदेश
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा : ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम में दिया गया संदेश
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, 6 अक्टूबर 2026।
कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के वाणिज्य सभागार में आज Prohibition & State Narcotics Control Bureau, Bihar के तत्वावधान में एक प्रभावशाली “Drug Awareness Programme” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सुनीता रॉय तथा Prohibition & State Narcotics Control Bureau, Bihar के DG एवं सेक्रेटरी, ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नशीले पदार्थ केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। विशेष रूप से युवाओं को नशे के आकर्षण, गलत संगति और इसके दूरगामी सामाजिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें।
प्रो. माया शंकर, सेक्रेटरी, ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस, पटना ने कार्यक्रम के दौरान “Say No to Drugs, Yes to Life” तथा “Aware Today, Safe Tomorrow” जैसे संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ, जिम्मेदार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनी प्रावधानों, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों तथा नशे की रोकथाम में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सुनीता रॉय ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए Prohibition & State Narcotics Control Bureau, Bihar एवं ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को स्वस्थ, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।
कार्यक्रम का समापन “Say No to Drugs – Choose Health, Choose Life” के संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. विद्या यादव, सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. नंदिनी मेहता, ट्रेजरर, ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस, पटना द्वारा किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें