*शाहजहांपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*

 *शाहजहांपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*


यूथ एजेंडा से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट

*दनियावां(पटना,):* शाहजहांपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माँ काली पूजनोत्सव कमेटी सह नवयुवक नाट्य कला परिषद, सरथुआ, दुर्गापूजा समिति,तोप एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रविवार शाम तक चली मीटिंग्स में *फतुहा डीएसपी-1 संजीव कुमार, थानाध्यक्ष शाहजहांपुर  उत्तम सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार सिंह,ग्रामीण पुलिस सह चौकिदार पप्पू पासवान व अन्य ने दिशा निर्देश दिया।

*निर्देश--*

1.  सभी पूजा पंडालों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों पर दिन-रात अग्नि सुरक्षा मानकों (Fire Safety) का पालन करना महाष्टमी से अनिवार्य होगा।इसके लिए अग्निशमन यंत्रों की व्यबस्था करनी होगी।

2.  असामाजिक तत्वों व मनचलों पर नजर रखने के लिए हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

3.  सभी पूजा समितियों को पंडाल में एक बैनर लगाना होगा जिस पर अनुमंडल से लेकर थाना तक के सभी आला पुलिस पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे।मूर्ति विसर्जन सोमवार 21 अक्टूबर को होगी जिसमें डीजे प्रतिवंधित रहेगा।

*बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

नाटक कला परिषद सरथुआ के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रेमी, सचिव मुन्ना कुमार(पैक्स अध्यक्ष ), शिक्षक मंटू कुमार (कोषाध्यक्ष), *डॉ. राजीव नयन सिंह*( मीडिया प्रभारी), सूर्यदेव, नागेंद्र पटेल,अमित कुमार पाखी,करण कुमार, अंकित पटेल, आशीष पटेल, पिंटू कुमार, रवि रंजन, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, तोप कमेटी के जीतन कुमार,राजकमल,संजय कुमार,अखिलेश पटेल ,शाहजहांपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिंदु कुमार सिंह, मीडिया कर्मी भास्कर डिजिटल से राकेश कुमार सिंह, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में थाना प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया और टी- पार्टी की व्यवस्था की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान