शिवम इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव*

 शिवम इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया (पटना)के प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुसरूपुर थाना के एस. आई.श्री राजेश कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता एवं चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में वृतिका चौबे, पृषा सिंह, नित्य भारद्वाज, वैष्णवी आदि छोटी छोटी बालिकाओं ने माँ दुर्गा के सभी रूपों को धारण कर सबका मन मोह लिया । छात्रा कृति सिन्हा एवं सुनिधि सिन्हा द्वारा 'ए गिरी नंदिनी' पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया गया। वर्ग 9 की छात्रा आयुषी द्वारा 'तारे तोड़ लाऊं' गीत पर कलात्मक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने खूब सराहा। वर्ग 5 की छात्राओं द्वारा 'काली दुर्गा बनके' गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी गई वहीं शिक्षिका शोभा त्रिपाठी ने माता रानी के जयकारे लगाए ।

मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को दुर्गा पूजा की बधाई दी एवं बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस दिन-रात आपकी सेवा में तत्पर है, किसी भी प्रकार की परेशानी या छेड़खानी होने पर तुरंत खुसरूपुर थाना से संपर्क करें।

विद्यालय के निदेशक श्री अशोक कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है और अपनी संस्कृति व सभ्यता से लगाव बढ़ता है वहीं निदेशिका श्रीमती नीतू सिन्हा ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चों में असीम प्रतिभा है, बस तराशने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि को नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सुश्री चांदनी सिंह चौहान द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बी.एड कॉलेज के प्राचार्य श्री कमला प्रसाद सिंह , फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री सेजल कुमार, प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज स्वप्ना कुमारी , मनीष राज, अजय कुमार आर्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य श्री राजेश कुमार के द्वारा सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान