समाजसेवी उमेश प्रसाद के निधन से उनके गांव सरथुआ में शोक की लहर,लोग हुए मर्माहत

 समाजसेवी उमेश प्रसाद के निधन से उनके गांव सरथुआ में शोक की लहर,लोग हुए मर्माहत


----

डॉ0 राजीव नयन, Youth Agenda संवाददाता।

🌸🌷🪴🪴🪴🌈💞🌺🌺⛳🪻🪴🪴🖋️

--

दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ गांव के सामजिक कार्यकर्ता, अध्यात्म  व पूजा-पाठ के नियमित अभ्यासी उमेश प्रसाद(85 वर्ष) के शनिवार आकस्मिक निधन से उनके पैतृक गांव सरथुआ में शोक की लहर छा गयी।शिवपुरी प्रांगण के प्राकृतिक हरियाली युक्त परिवेश में उनका नवनिर्मित आवासीय भवन पिछले दो तीन वर्ष पहले ही उद्घाटित हुआ था।वे अक्सर खेती बाड़ी करते, ग्रामीणों के बीच ताश(प्लेइंग कार्ड्स) खेलते मिल जाते थे।उनके मित्र सुरेंद्र महतो,उमाशंकर प्रसाद(अवकाश प्राप्त,शिक्षक),नाती निशांत पटेल,पुत्री सीता कुमारी,गीता कुमारी व ममता रानी घोष ने बताया कि पटना के एम्स व निजी क्लिनिक में भी उनका हृदयाघात का इलाज चला।लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया।उनके निधन के समाचार जैसे ही शनिवार को करीब 9 बजे सुबह मिली सरथुआ व आसपास के गांवों में उनके असमय महाप्रयाण पर शोक की लहर छा गयी।भतीजे विकास कुमार,भाई रत्नेश कुमार व अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए परवरदिगार आलम से प्रार्थना की एवं पीड़ित परिवार को इस शोक को सहने के लिए ईश्वर से शक्ति व संवेदना,हिम्मत व धैर्य देने की कामना की।सोशल मीडिया ग्रुप *सरथुआ के शूरमा* पर 150 से ज्यादा सदस्यों की ऑनलाइन मौजूदगी में शोक-संवेदना व्यक्त किया गया।उनका अंतिम संस्कार फतुहा गंगानदी के किनारे शमशान स्थल पर कर दिया गया। वरीय पत्रकार डॉ0 राजीव नयन,खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार,अम्बर पटेल, मंटू कुमार(शिक्षक),नागेन्द्र प्रसाद,सूर्यादेव,ऋषि,बमशंकर,राकेश कुमार(मानेशर, हरियाणा),कुँवर विजय पासवान,सुनील कुमार,ई0 विक्कू रंजन, जीवनबीमा निगम अभिकर्ता मुकेश कुमार,अनिल प्रेमी,अभिषेक कुमार, विजय शंकर  व शूरमा ग्रुप के कई अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रधांजली निवेदित की।

श्री निर्भय नंदन आजाद,सांख्यिकी पदाधिकारी, विष्णुपुर (नालंदा निवासी) ने कहा----

"अश्कों से तर है फूलों की एक पंखुड़ी,

रोया है आज कौन थाम के दामन बहार का"-------!@💐💐💐💐💐

,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान