दनियावां-काजीबीघा-जीवनचक ग्रामीण सड़क में बाढ़ से कटाव, गहरे गड्ढे हादसे को दे रहे आमंत्रण*

 *दनियावां-काजीबीघा-जीवनचक ग्रामीण सड़क में बाढ़ से कटाव, गहरे गड्ढे हादसे को दे रहे आमंत्रण*


डॉ0 राजीव नयन सिंह,यूथ एजेंडा रिपोर्टर।🌷🌺🌺⛈️⛈️🌾🚕🚗🚑🏎️

*दनियावां(पटना). तस्वीर में दिख रही यह *आरईओ और पीएमजीएसवाई से निर्मित 3.9 किमी लंबी दनियावां-काजीबीघा-जीवनचक ग्रामीण सड़क* है। पिछले बरसात में लोकईंन नदी के बाढ़ और सैलाब से सड़क का पूरब किनारा कई जगहों से बुरी तरह कट गया है।

फोटो में साफ दिख रहा है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस कर 6 फीट तक लंबे-गहरे जानलेवा गड्ढे में तब्दील हो गया है। रात के अंधेरे में या पास लेने के दौरान यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में *ग्रामीण कार्य मंत्री, बख्तियारपुर विधायक अरुण साह और मुख्य अभियंता* को प्रतिवेदन दिया था, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है।मुख्य अभियंता पथ प्रमंडल पटना-1,श्री राममनोहर ठाकुर ने बताया कि इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।विभाग का ध्यान है।

सरथुआ के सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता *कुंवर विजय पासवान, खरभैया के संत कुमार मुन्ना और जदयू किसान प्रकोष्ठ से जुड़े वरिष्ठ मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन,तोप के सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर कुमार सिन्हा, राजकमल,विनोद राम व कई ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग अविलंब इन गड्ढों को भरकर सड़क का पुनर्निर्माण कराए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान