सरथुआ के रंगमंच से दशहरा में ‘घुंघरू’ और ‘पृथ्वीराज चौहान’ नाटक का शानदार मंचन*
*सरथुआ के रंगमंच से दशहरा में ‘घुंघरू’ और ‘पृथ्वीराज चौहान’ नाटक का शानदार मंचन*
Youth Ajendaरिपोर्टर डॉ0 राजीव नयन!💐⛈️🌺🎤🎤🌹⛈️🎪🎪🌷🌷🌷🚩🥰
*दनियावां(पटना).:* स्थानीय काली स्थान प्रांगण में आयोजित ऐतिहासिक मेले में अष्टमी, नवमी और विजयदशमी की रात्रि को तीन शानदार नाटकों का मंचन किया गया, जिसने ग्रामीण दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
*‘घुंघरू’ नाटक* में अफजल की मुख्य भूमिका में *संतोष रंजन* ने सजीव अभिनय कर खूब तालियां बटोरीं। उनके संवादों और भाव-भंगिमा ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
*‘पृथ्वीराज चौहान’ नाटक* इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा —
- *पृथ्वीराज चौहान* की वीर भूमिका का निर्वहन *निरंजन सिंह* ने किया।
- महाकवि *चंदबरदाई* के रोल में *डॉ. राजीव नयन* ने जान डाल दी। उनका यह प्रसिद्ध काव्य संवाद —
> *"चार बांस 24 गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है, मत चूको चौहान"*
> — पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा, दर्शकों ने खूब सराहा।
अन्य प्रमुख भूमिकाओं में:
*मोहम्मद गोरी* के रोल में *बमशंकर*, *जयचंद* के रोल में *संतोष कुमार*, *संयोगिता* के रोल में *बीरेश कुमार (शिक्षक)*, *कुतुबुद्दीन* के रोल में *अध्यापक मंटू कुमार*, *रूप सिंह* के रोल में *मुकेश कुमार*, *हाहुली राय* के रोल में *हुसैन खाँ*, और *वजीर* की भूमिका में *अमित कुमार और सत्यम ने रंगमंच पर शानदार अभिनय कर
नाटक के अंत में कलाकारों ने देश की एकता का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें