गायघाट पर क्रेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सिविल डिफेंस में बचाया महिला एवं मासूम बच्चे की जान ।



 गायघाट पर क्रेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सिविल डिफेंस में बचाया महिला एवं मासूम  बच्चे की जान ।

यूय एजेंडा की रिपोर्ट

पटना सिटी। दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर राजधानी पटना एवं पटना सिटी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के तीन दिवसीय  कार्यक्रम के दूसरे दिन  22 अक्टूबर को  विसर्जन  गंगा घाट  गाय घाट पर सिंगला  कंपनी का एक क्रेन दुर्घटना  ग्रस्त हो गया । इस दरम्यान घाट पर तैनात सिविल डिफेंस के चौकस एवं सजग वार्डन एवं वॉलिंटियरों ने 5 पांच महिलाओं और एक मासूम बच्चे की जान बचाई। इसका नेतृत्व सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डेन  विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने किया।

      दुर्घटना की शिकार होने से बची महिला गुड़िया देवी एवं उसकी साथी महिलाएं पटना जिले के गौरीचक थाना के अवस्थीचक गांव की रहने वाली बताई जाती है। सिविल डिफेंस के वार्डन एवं वॉलिंटियर अगर मुस्तैद नहीं होते तो गुड़िया देवी का 4:30 वर्ष का बच्चा शिवांशु उर्फ राजकुमार क्रेन के डंपर से कुचलकर मौत का शिकार हो जाता है।

 गुड़िया ने सिविल डिफेंस के वार्डन और वालंटियर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद दिया। 

   पटना के जिलाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक कुंदन कुमार के निर्देश पर सिविल डिफेंस के वार्डन एवं वॉलिंटियरों को आपदा प्रबंधन ,भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए तैनात किया गया था। घाट के बगल में स्थित भद्र घाट पर भी सिविल डिफेंस के जवान लगाए गए थे। इन जवानों ने गायघाट एवं भद्र घाट  में सैकड़ो प्रतिमाओं का विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करवाया। सिविल डिफेंस में इस दरमियान भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया।

      महिला एवं बच्चों के जान बचाने के कार्य में श्री श्याम के अलावा डिप्टी ग्रुप लीडर कुंदन कुमार, राहुल रंजन, मुस्कान कुमारी, रोहन रंजन, अजितेश कुमार सिंहा, सीनियर वार्डन अरुण कुमार, ज्ञानती कुमारी, सिया शरण कुमार और अमन कुमार इत्यादि शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान