विवेक शर्मा का तूफानी दौरा, शिक्षकों से मांगा वोट
विवेक शर्मा का तूफानी दौरा, शिक्षकों से मांगा वोट
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना-विवेक शर्मा का तूफानी दौरा जारी है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों से मुलाकात कर उन्होंने वोट मांगा। टीपीएस कॉलेज, गंगा देवी महिला महाविद्यालय,कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस में शिक्षिकों से सम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है । उन्होंने बताया कि शिक्षिकों के सम्मान के लिए जान लगा देंगे । पुरानी पेंशन लागू कराने का भरोसा दिलाया है ।उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षिकों को सातवां वेतन , गृह प्रखंड में सेवा अवसर प्रदान कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।
विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षक कल्याण, युवा सशक्तिकरण और शिक्षा में सुधार मेरी प्राथमिकता है। शिक्षक हितों के लिए आवाज बुलंद करूंगा। शिक्षिकों ने समर्थन का भरोसा दिलाया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें