विधान परिषद चुनाव में मतदान के बाद प्रत्याशी,नीरज कुमार*
*विधान परिषद चुनाव में मतदान के बाद प्रत्याशी,नीरज कुमार*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
मोकामा ( पटना) ( डॉ अनमोल कुमार)। आज मोकामा में स्नातक विधान पारिषद मतदान में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार, अपने गृह क्षेत्र मोकामा में मतदान किया। उनके साथ भाजपा के नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रभूदत्त भारती भी शामिल थे।
इस दफा यह चुनाव दिलचस्प दिखा। 18 बर्षो से विधान पार्षद रहे नीरज कुमार का एनडीए, नीतीश और निशांत का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। मोकामा में नीरज के समर्थन में स्नातक मतदाताओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। वहीं पटना, नालन्दा और नवादा से भी शिक्षित और जागरूक मतदाताओं ने भी नीरज के पक्ष में मतदान किया। मोकामा में नीरज को बेगूसराय के पूर्व सांसद, सूरजभान सिंह और नवादा के पूर्व सांसद, चन्दन कुमार का समर्थन देखने को मिला।
दूसरे तरफ मोकामा के वाहुबली विधायक ( जदयू) के अनन्त सिंह ने नीरज के बड़बोलेपन का शिकार और विधान सभा चुनाव में विरोध से नाराज जनसुराज के प्रत्याशी, डॉ अनुज कुमार के समर्थन में अपना धन, बल झोक दिया है। मुंगेर सांसद, ललन सिंह भी नीरज कुमार से चुनाव में अपेक्षित सहयोग नहीं करने से नाराज चल रहे है। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दिलीप कुमार त्रिकोणीय अवस्था बनाए हुए है। अब देखना है कि ऊंट किस करवट बदलता है। थोड़ी बहुत झड़प के साथ मतदान शान्ति पूर्ण संपन्न रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें