पटना को बाईपास कर दौड़ेंगी मालगाड़ियां, नेउरा-जटडुमरी रेलखंड का ट्रायल सफल - गवासपुर, तोप-सरथुआ स्टेशन को भी मिलेगा लाभ*

 *पटना को बाईपास कर दौड़ेंगी मालगाड़ियां, नेउरा-जटडुमरी रेलखंड का ट्रायल सफल - गवासपुर, तोप-सरथुआ स्टेशन को भी मिलेगा लाभ*



डॉ0 राजीव नयन सिंह,Iyouth Ajenda रिपोर्टर, दनियावां, पटना।🚩🚩☔☔🚉🚉

*दनियावां(पटना).:* पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत बहुप्रतीक्षित 42 किलोमीटर लंबी नेउरा-दनियावां नई रेललाइन परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नेउरा-जटडुमरी रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल सफल रहा।

ट्रायल के दौरान ट्रैक की मजबूती, सिग्नलिंग प्रणाली और संरक्षा मानकों की जांच की गई। परियोजना दो चरणों में पूरी की गई है। पहले चरण में 22.74 किमी लंबे जटडुमरी-दनियावां रेलखंड का निर्माण पूरा होने के बाद परिचालन शुरू कर दिया गया था। दूसरे चरण में शेष 20 किमी लंबे नेउरा-जटडुमरी रेलखंड का निर्माण और संरक्षा जांच संपन्न हो गई है।

*इस रूट की खास बात यह है कि यह नया रेलखंड गवासपुर और तोप-सरथुआ स्टेशन को भी टच करेगा।* इससे सरथुआ, हिलसा, दनियावां सहित पूरे नालंदा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भविष्य में इस रूट से यात्री ट्रेनों के परिचालन की भी उम्मीद है।

नए रेलखंड के चालू होने से व्यस्त दानापुर-पटना-किऊल मुख्य रेलखंड को बड़ी राहत मिलेगी। अब मालगाड़ियों को पटना जंक्शन होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे नेउरा से दनियावां की ओर मुड़कर चंडी, बिहारशरीफ, बरबीघा और शेखपुरा होते हुए आगे निकल सकेंगी।

इससे   दानापुर-पटना-किऊल-झाझा रेलखंड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्री ट्रेनों के समयपालन में सुधार होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान