युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधार है - रेखा रानी
युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधार है - रेखा रानी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना - श्री अरबिंद महिला कॉलेज एवं भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, MY Bharat - राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय पटना के तत्वावधान में संचालित *100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान* के छठे सप्ताह के अंतर्गत आज श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना में *ग्राम सेवा एवं पारम्परिक खेल दिवस* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी *डॉ. प्रिया कुमारी* के संयोजन में किया गया, जिसमें लगभग *200 एनएसएस स्वयंसेविकाओं* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रो. रेखा रानी* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, _"युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है। नशा युवा की ऊर्जा को नष्ट करता है। पारम्परिक खेल न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ते हैं। छात्राएँ आज यह संकल्प लें कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और समाज को भी जागरूक करेंगी।
मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे सशक्त माध्यम है। जिस ऊर्जा को युवा नशे में व्यर्थ करते हैं, वही ऊर्जा यदि पारम्परिक खेलों में लगे तो राष्ट्र निर्माण होगा। छात्राओं के मध्य कबड्डी, खो-खो, म्यूजिकल चेयर रेस, पंजा लड़ाई, पकड़ा-पकड़ी (लंगड़ी टांग/क्षेत्रीय लोक खेल) एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा गोद लिए गए काजीपुर स्लम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर सामुदायिक श्रमदान किया गया। कार्यक्रम ने "नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो" के संदेश सफलतापूर्वक अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें